AAP ने पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

AAP ने पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

पंजाब में मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले

पंजाब में मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। आप के प्रदेश प्रमुख एवं संगरूर से सांसद भगवंत मान ने बताया कि पार्टी के चार स्वयंसेवियों को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। 
उन्होंने बताया कि गुरधियान सिंह मुल्तानी मुकेरियां सीट से, जबकि संतोष कुमार फगवाड़ा (सुरक्षित) सीट से उम्मीदवार होंगे। मान ने बताया कि महिन्दर सिंह को जलालाबाद और अमनदीप सिंह मोही को ढाका सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इन चारों रिक्त विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा। 
विधायक सोमप्रकाश और सुखबीर सिंह बादल के क्रमश: होशियारपुर और फिरोजपुर लोकसभा सीटों से निर्वाचित होने के बाद फगवाड़ा और जलालाबाद विधानसभा सीट रिक्त हो गई थीं। ढाका विधानसभा सीट तब रिक्त हो गई थी जब पूर्व आप विधायक एवं उच्चतम न्यायालय के जाने माने वकील एच एस फुल्का का इस्तीफा पिछले महीने पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया था। वहीं, मुकेरिया सीट पिछले महीने कांग्रेस विधायक रजनीश कुमार बब्बी के निधन के बाद खाली हो गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।