शाहकोट उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिला बल

NULL

लुधियाना- शाहकोट : शाहकोट उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रत्न सिंह काकड़ कलां की चुनाव मुहिम को उस समय पर भारी बल मिला जब आजाद उम्मीदवार मनोहर लाल आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर रत्न सिंह काकड़ कलां के हक में चुनाव मैदान से हट गए। आम आदमी पार्टी पंजाब के सूबा सह-प्रधान डा. बलबीर सिंह ने मनोहर लाल का स्वागत करते कहा कि हक और सत्य की इस लड़ाई में मनोहर लाल का योगदान बहु कीमती रहेगा।

इस मौके बोलते मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल दोनों दलित विरोधी पार्टियां हैं और पिछले 70 सालों में इन दोनों पार्टियों ने दलितों के नाम पर राजनीति करने के इलावा कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही असली लोगों की पार्टी है और पार्टी ने दलितों की भलाई के लिए बहुत यत्न किये हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विधान सभा में सरबजीत कौर माणूके को उप नेता विरोधी पक्ष का पद देकर दलितों को मान सम्मान दिया है।

आप उम्मीदवार रत्न सिंह काकड़ कलां ने कहा कि मनोहर लाल को यह विश्वास दिलाया है कि वह दलितों और पिछडिय़ें श्रेणियों के मुद्दों को जोर शोर के साथ उठाऐंगे और उन के हर कार्य में साथ देंगे।

– सुनीलराय कामरेड

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।