पंजाब के संगरूर में दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत, ट्रक से टक्कर के बाद कार में लगी आग

पंजाब में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। राज्य के संगरूर-सुनम मार्ग पर कार

पंजाब में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। राज्य के संगरूर-सुनम मार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लग गई और उसमें सवार पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार सवार पांचों लोग संगरूर जिले के दिरबा शहर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार देर रात मोगा लौट रहे थे। 
संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विवेक शील सोनी ने बताया कि मारे गए लोगों में एक डॉक्टर भी थे। एसएसपी ने कहा, ‘‘ हादसा देर रात हुआ। कार ट्रक के डीज़ल टैंक से टकरा गई और तेल फैल गया, जिससे कार में आग लग गई। कार सवार लोगों को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला और वे जिंदा ही जल गए। शवों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।’’ 
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि उसे जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है। होशियारपुर जिले में फगवाड़ा बाईपास चौक के पास दो दिन पहले भी पेड़ से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई थी, जिसमें एक वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके सहायक जिंदा जल गए थे। 

प्रयागराज : पटाखे जलाते समय झुलसी रीता बहुगुणा जोशी की 6 वर्षीय पोती, इलाज के दौरान मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।