गड़दीवाल कत्ल केस में हुआ खुलासा , 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को लिया हिरासत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गड़दीवाल कत्ल केस में हुआ खुलासा , 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को लिया हिरासत

NULL

लुधियाना- होशियारपुर : पंजाब पुलिस ने बीते दिनों होशियारपुर के नजदीक गड़दीवाल में सरेआम हुए एक अंधे कत्ल को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे हथियार, नशा और नकदी भी बरामद हुई है। जालंधर रेंज के डीआईजी अॢपत शुक्ला के मुताबिक इस मामले से संबंधित आरोपियों को कल ही गिरफतार किया गया है। गिरफतार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी हरदीप सिंह उर्फ डब्बू भी है।

शुक्ला के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के पास से एक पिस्टल, 8 रौंद, 380 ग्राम नशीले पदार्थ और 60 हजार रूपए की नकदी भी बरामद हुई है। डीआईजी ने यह भी बताया कि हरदीप सिंह डब्बू ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है और उसने जांच-पड़ताल के दौरान बताया कि कनाडा के रहने वाले जंग बहादुर और दुबई में रहते प्रभजोत सिंह गड़दीवाल ने अमरीक सिंह और गैंगस्टार काका शिकारी की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है।

पुलिस के मुताबिक उसने यह भी बताया कि इन घटनाओं में डब्बू के साथ परमिंद्र सिंह उर्फ प्रिंस और नरेश उर्फ लाडी भी शामिल थे। पुलिस ने 2 महिलाओं को भी आरोपियों को शरण देने के आरोप में गिरफतार किया है। डीआईजी शुक्ला ने बताया कि साजिशकर्ताओं को विदेशों से यहां बुलाकर जांच में शामिल करने के लिए कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

स्मरण रहे कि 6 दिसंबर को गड़दीवाल में सुबह 8 बजे घरों में दूध डालने शहर गए बुजुर्ग अमरीक सिंह का कत्ल कर दिया गया था। मृतक उस पूर्व सरपंच का रिश्तेदार भी था, जिसको कुछ महीने पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में गुरूद्वारे के सामने गोलियों मारकर कत्ल कर दिया था। पुलिस ने कहा कि शहर में 2 समूह है जिनमें लंबे समय से ट्रक यूनियन के विवाद के कारण दुश्मनी चली आ रही है और इस कत्ल की वारदात भी दुश्मनी का नतीजा थी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।