बठिण्डा केंद्रीय जेल में बंद 4 गेंगस्टारों ने बाजुओं की नसे काटकर स्वयं को किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बठिण्डा केंद्रीय जेल में बंद 4 गेंगस्टारों ने बाजुओं की नसे काटकर स्वयं को किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती

पंजाब की बठिण्डा केंद्रीय जेल में बंद गेंगस्टारों ने अपनी बाजुओं की नसें काटकर स्वयं को जख्मी किया

लुधियाना-बठिण्डा : पंजाब की बठिण्डा केंद्रीय जेल में बंद गेंगस्टारों ने अपनी बाजुओं की नसें काटकर स्वयं को जख्मी किया है। गेंगस्टारों की संख्या 4 बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जख्मी गेंगस्टारों को बठिण्डा के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया है। उक्त गेंगस्टार कत्ल के मामलों में केंद्रीय जेल बठिण्डा में कुछ समय से बंद थे। यह जानकारी जगदीश कुमार सीआईए के स्टाफ द्वारा दी गई है।
 जबकि दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने आज अंतरराष्ट्रीय हथियारों की तस्करी करने वाले और नैशनल हाईवे पर लूटमार की वारदाताओं को अंजाम देने वाले एक कुख्यात गिरोह का पर्दाफाश करते खतरनाक गेंगस्टार गुरप्रीत सिंह गोरा और जरमनजीत सिंह को गिरफतार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बुलेट प्रूफ जॉकेट के साथ तस्करी किए गए हथियार और गोली-सिक्का भी बरामद किया है। इनके 2 साथी भी दबोचे गए है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों गेंगस्टार कथित तौर पर सरहद पार से होने वाली भारत में हथियारों की तस्करी के दोषी है। 
इन तस्करों को जालंधर पुलिस ने भोगपुर से गिरफतार किया। इनसे बुलेट प्रूफ जॉकेट और एक 455बोर की पिस्टल और 2 गलोक 09एमएम पिस्तोल, 4 जिंदा कारतूसों समेत एक पंप एक्शन 12 बोर राइफल, एक 32 बोर का  राइफल और एक 30 बोर की पिस्टल समेत जिंदा कारतूस बरामद हुए है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि गोरा पहले से ही 14 अन्य केसों में अपराधी दोष का सामना कर रहा है, जिनमें पंजाब के अलग-अलग जिलों में कत्ल, हमला, लूटमार, डकैती और गेंगवार जैसे अन्य संगीन मामले शामिल है।
– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।