नाभा जेल में डेरा प्रेमी का कत्ल करने वालों का 4 दिन का पुलिस रिमांड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नाभा जेल में डेरा प्रेमी का कत्ल करने वालों का 4 दिन का पुलिस रिमांड

नाभा जेल में बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी डेरा प्रेमी महिंद्रपाल बिटटू का शनिवार की शाम कत्ल करने

लुधियाना- पटियाला : नाभा जेल में बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी डेरा प्रेमी महिंद्रपाल बिटटू का शनिवार की शाम कत्ल करने वाले दोनों दोषियों को 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 
आज पुलिस ने पहले आरोपियों का मेडिकल मुआयना करवाया। पुलिस इन आरोपियों को जिनमें गुरसेवक सिंह और मनिंद्र सिंह को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल लेकर गई थी, जहां उनका मेडिकल हुआ। 
दोनों आरोपियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया गया है और दोनों ही आरोपी पहले से ही कत्ल केस में सजा काट रहे है। 
उधर डेरा सिरसा के हजारों प्रेमियों ने पंजाब सरकार के आगे मांग रखी है कि न्यू नाभा जेल के अधिकारियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया जाएं और महिंद्रपाल की मौत के पीछे का सच सामने आएं। 
उन्होंने स्पष्ट ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक बिटटू का अंतिम संस्कार नहीं होगा।
– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।