Himachal By-Election : भाजपा में शामिल 2 निर्दलीय विधायक उपचुनाव में हारे, हमीरपुर में कांग्रेस की हार
Girl in a jacket

Himachal By-Election : भाजपा में शामिल 2 निर्दलीय विधायक उपचुनाव में हारे, हमीरपुर में कांग्रेस की हार

Himachal By-Election : हिमाचल प्रदेश के दो निर्दलीय विधायकों को इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होना महंगा पड़ा, क्योंकि वे शनिवार को विधानसभा उपचुनाव में अपनी-अपनी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों से हार गए।

Himachal By-Election Result

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने देहरा सीट पर भाजपा के होशियार सिंह को 9,399 मतों से हराया।नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार के. एल. ठाकुर को 8,990 मतों से हराया। बावा भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के पांच बार अध्यक्ष रहे हैं।हमीरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के आशीष शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र वर्मा को 1,571 मतों के अंतर से हराया।

himachal pradesh assembly byelection result live kamlesh thakur dehra hamirpur nalagarh assembly seats - HP Assembly By-Election Result : हिमाचल उपचुनाव: 2 सीटों पर कांग्रेस की जीत, BJP को मिली एक सीट;

Himachal By-Election : हमीरपुर में कांग्रेस की हार

उपचुनाव(Himachal By-Election) के नतीजों के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री सुक्खू और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर के रूप में कोई दंपती हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य होंगे। पहली बार राज्य विधानसभा में एक भी निर्दलीय विधायक नहीं होगा।वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से के. एल. ठाकुर तीन निर्दलीय विधायक चुने गए थे, लेकिन 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के लिए मतदान करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

Himachal Pradesh By Election Final Result: मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की प्रतिभा सिंह जीतीं, तीनों विधानसभा सीटों पर भी BJP को मिली हार | Himachal Pradesh By-Election Final Result ...

कांग्रेस सदस्यों की संख्या 68-सदस्यीय विधानसभा में 40 से घटकर 34 रह गई थी, जब उसके छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। जून में लोकसभा चुनाव के साथ हुए उपचुनाव में चार सीट जीतने के बाद और शनिवार को दो और सीट जीतने के बाद, इसने 2022 में विधानसभा चुनाव में प्राप्त की गई संख्या को फिर से हासिल कर लिया है।भाजपा के अब विधानसभा में 28 सदस्य हैं।देहरा विधानसभा सीट पर लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ते हुए कमलेश ठाकुर ने 32,737 मत हासिल किए, जबकि भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह को 23,338 वोट मिले।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।