महाराष्ट्र के मंत्री नितिश राणे का विवादित बयान, केरल को बताया ‘मिनी पाकिस्तान’ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र के मंत्री नितिश राणे का विवादित बयान, केरल को बताया ‘मिनी पाकिस्तान’

नितिश राणे का विवादित बयान, केरल पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

महाराष्ट्र की महायुति सरकार के नवनिर्वाचित बंदारगाह विकास मंत्री नितिश राणे ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी औऱ प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दे दिया। नितिश राणे ने पुणे के एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए कहा की केरल मिनी पाकिस्तान बन गया है। इसी वजह से लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वहां से चुनाव जीत जाते है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के साथ लोकसभा की दो सीटों नांदेड़ और वायनाड में उप चुनाव हुआ था। वायनाड से कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने जीत हासिल की। इससे पहले दो बार वायनाड सीट से राहुल गांधी जीत चुके हैं।

3554479 ndsfsdfsdf

क्या कहा नितिश राणे ने?

महाराष्ट्र के बंदरगाह विकास मंत्री नितिश राणे अक्सर विवादित बयान देने के वजह से चर्चा में रहते है। पुणे जिले के सांसवड़ गांव में नितिश राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मुस्लिमों की वजह से वायनाड से चुनाव जीत पाते हैं। केरल मिनी पाकिस्तान है, इसलिए राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी जीतकर आते हैं, सांसद बनने के लिए ऐसे ही लोग उनको वोट देते हैं।

नितिश राणे और उनके विवादित बयान

नितिश राणे ने इस विवादित बयान से पहले कई बार ऐसे विवादित बयान दे चुके है जिसके कारण नितिश राणे पर कई केस दर्ज हो रखे है। पुणे जिले के सांसवड़ गांव में जनता को संबोधित करने से पहले ही महाराष्ट्र पुलिस ने आयोजकों से कहा था कि वे सुनिश्चित करें कि नितिश राणे द्वारा कोई भड़काऊ टिप्पणी ना दी जाए। सितंबर 2024 में भी उन्होंने संगोली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सिर्फ 24 घंटे के लिए पुलिस को छुट्टी दे दी जाए, तो वह अपनी ताकत दिखा देंगे। इस बयान की वजह से भी वह चर्चा में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।