MP के रीवा जिले में लड़की से छेड़छाड़ करने पर युवक की हुई बेरहमी से पिटाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

MP के रीवा जिले में लड़की से छेड़छाड़ करने पर युवक की हुई बेरहमी से पिटाई

21 सितंबर को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक

21 सितंबर को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बलराम यादव (28) नामक युवक के गले में बेल्ट बांधकर डंडों से उसकी पिटाई करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया था, जिनमें से एक अभी भी फरार है।
बलराम जबरन वसूली करने के मामले में हाल में जेल से छूटकर आया था और आरोप है कि जेल से रिहा होने के दूसरे दिन ही उसने एक लड़की से छेड़छाड़ की। वह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रहने वाला है और मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर एक ढाबा चलाता है।
रीवा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हनुमना पुलिस थाना इलाके के अर्जुनपुर पैकान गांव में उसकी हाल में पिटाई की गई थी और सोमवार को सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
हनुमना पुलिस थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया, ‘‘बलराम यादव की पिटाई करने के मामले में दो आरोपियों विपिन सिंह एवं गब्बर सिंह (दोनों निवासी अर्जुनपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दीपक तिवारी की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हनुमना पुलिस थाने में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।