उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव में बस एक दिन का वक्त बचा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी मोर्चा संभाला हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने मातृभूमि उत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरी।
हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है-योगी
इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है। हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमारी पहचान इसी से होती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार इसलिए भी जरूरी है कि अगर यूपी में अपराधियों पर कार्रवाई होती है तो वो भागकर उत्तराखंड की तरफ आएंगे। उन्होंने हंसी भरे लहजे में ये भी कहा कि वैसे तो मैं अपराधियों को छोड़ता नहीं हूं, लेकिन फिर भी अगर वो भागकर उत्तराखंड आते हैं तो सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
‘हिन्दू’ कोई सांप्रदायिक शब्द नहीं है।‘हिन्दू’ हमारी सांस्कृतिक पहचान है। pic.twitter.com/om227LBV4X— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 12, 2022
PM सिर्फ अपने दो उद्योगपति मित्रों का विकास कर रहे, केन्द्र की नीतियों से जनता परेशान है: प्रियंका गांधी
भाजपा सरकार आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले हर तीसरे दिन में दंगा होता था। 2017 से पहले गंभीर असुरक्षा थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। पहले बेटियां असुरक्षित थी, व्यापारी पलायन कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हम अपराधियों को छोड़ते नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार थमने से चंद घंटे पहले भाजपा के दिग्गज स्टार प्रचारक मैदान में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। इसी कड़ी में यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वे टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।