महाराष्ट्र में बलात्कार का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया गैंगरेप की याद को ताजा कर दिया। जिसमें एक चलती बस में लड़की के साथ हद पार करते हुए दरिंदगी की गई। पुणे में भी एक लड़की के साथ चलती बस में दो बार बलात्कार किया गया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।
पुणे से नागपुर जाने के दौरान 6 जनवरी को लड़की के साथ यह हैवानियत हुई। घटना के बाद से डरी हुई पीड़िता ने पुणे के राजनगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुणे पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे घटना स्थल वाले जनपद वाशिम के मालेगांव में पुलिस को भेज दिया है। अब वहां की पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
मध्य प्रदेश में महिला से निर्भया जैसी हैवानियत, गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड
21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पीड़िता को पीछे की सीट पर बैठने के लिए मजबूर किया। उसने कहा कि यह सीट नंबर तुम्हारा नहीं है। इसलिए पीछे बैठना पड़ेगा जिसके बाद चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। इसके अलावा मुंह खोलने पर गाड़ी से फेंक देने की धमकी भी दी।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने जिस बस में ये वारदात हुआ उसको भी पुणे से कब्जे में ले लिया। अब पुलिस की टीम आरोपी क्लीनर को गिरफ्तार करने के लिए नागपुर रवाना की गई है।


















