मंदसौर में ननद से विवाद होने पर महिला ने 4 बच्चों के साथ की खुदकुशी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मंदसौर में ननद से विवाद होने पर महिला ने 4 बच्चों के साथ की खुदकुशी

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में ननद से विवाद होने पर एक महिला ने अपने चार बच्चों के

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में ननद से विवाद होने पर एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पांचों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। भानपुरा थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी ओ पी तंतवार ने बुधवार को बताया कि, बंजारा बस्ती में रहने वाली बतुलबाई पिछले दिनों अपने मायके कुआंताल गई थी। जब वह लौटकर आई तो उसका अपनी ननद जमुना बाई से विवाद हुआ। 
यह विवाद मंगलवार को दिन में और रात को भी हुआ। इसके बाद देर रात को बतुलबाई अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। तंतवार के अनुसार, जमुना बाई जब सुबह कुएं पर गई तो उसने एक बच्चे के शव को तैरते हुए देखा, तब बतुलबाई द्वारा बच्चों के साथ खुदकुशी करने की बात सामने आई। 
पुलिस ने पांचों के शव बरामद कर लिए है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि, बंजारा बस्ती के पुरुष दूसरे राज्यों में कंबल बेचने जाते हैं, वर्तमान में बस्ती में सिर्फ महिलाएं हैं। महिलाओं ने ही बतुलबाई और जमुना के बीच विवाद होने की जानकारी दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।