नवी मुंबई फैक्टरी में आग लगने से महिला की आग में झुलसकर मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नवी मुंबई फैक्टरी में आग लगने से महिला की आग में झुलसकर मौत

नवी मुंबई में एक पेपर रोल बनाने वाली फैक्टरी में शनिवार को अचानक आग लग गई। इस दौरान

नवी मुंबई में एक पेपर रोल बनाने वाली फैक्टरी में  शनिवार को अचानक आग  लग गई।   इस दौरान  महिला फैक्टरी  के अंदर काम कर रही थी। आग में फंसने से  महिला  की  आग में  झुलसकर मौत हो गई है।
क्या थी पूरी घटना ?
नवी मुंबई नगर निगम के मंडल अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि शनिवार को दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे ऐरोली इलाके में स्थित फैक्टरी में आग लग गई थी। ऐरोली तथा निकटवर्ती कोपरखैरने, वाशी और रबाले से दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया। आग पर शनिवार देर रात काबू पाया गया। इसके बाद जगह को ठंडा किया गया, ताकि आग दोबारा न भड़क जाए। अधिकारी ने बताया कि परिसर की तलाशी के दौरान मौके से एक महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान उर्मिला नाइक के तौर पर हुई है। स्थानीय निवासी यह महिला फैक्टरी के रसोईघर में काम करती थी। वह आग लगने के बाद परिसर में फंस गई थी।
आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया 
जाधव ने बताया कि आग बुझाते समय एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज कर रबाले थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया। आग लगने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।