क्या JDS और भाजपा कर्नाटक में साथ लड़ेगी लोकसभा चुनाव? पूर्व PM देवेगौड़ा ने साफ कर दिया रुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या JDS और भाजपा कर्नाटक में साथ लड़ेगी लोकसभा चुनाव? पूर्व PM देवेगौड़ा ने साफ कर दिया रुख

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने मंगलवार को दोहराया कि उनकी पार्टी JDS आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने मंगलवार को दोहराया कि उनकी पार्टी JDS आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी। एच.डी. देवेगौड़ा का बयान उनके बेटे और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के उस बयान के ठीक बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि JDS और भाजपा सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे।
देवेगौड़ा ने अपने बेटे कुमारस्वामी के बयान का खंडन करते हुए कहा कि JDS स्वतंत्र रूप से संसदीय चुनावों का सामना करेगी। कुमारस्वामी ने पहले कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए अभी भी पर्याप्त समय है और उचित निर्णय बाद में लिया जाएगा। देवेगौड़ा ने आगे कहा कि चाहे JDS एक, दो या छह सीटें जीते, उनकी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। पार्टी उन सीटों पर चुनाव लड़ेगी जहां उसका मजबूत आधार है।
कर्नाटक में कांग्रेस के खिलाफ JDS-भाजपा गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि दोनों पार्टियां इस संबंध में बातचीत कर रही है। अगर वे एकजुट हो जाएं तो हमें कोई परेशानी नहीं है। हम राज्य में 15 से 20 लोकसभा सीटें जीतने जा रहे हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि चाहे वे JDS और भाजपा साथ आएं या नहीं, हम विजयी होंगे।
बता दें कि कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 25 सीटें जीतीं थी। वहीं कांग्रेस और JDS एक-एक सीट जीतने में सफल रही थी। बाकि एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हुबली में कहा कि गठबंधन हो या न हो, कांग्रेस कर्नाटक में 15 से 20 लोकसभा सीटें जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।