इंसान तो क्या यहां के मोर भी बहुत याद आयेंगे : कल्याण सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इंसान तो क्या यहां के मोर भी बहुत याद आयेंगे : कल्याण सिंह

राज्यपाल के सचिव देबाशीष पृष्टि ने कहा कि राजभवन के सभी लोग श्री सिंह के दीर्घायु एवं शतायु

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को कार्यकाल पूरा होने पर राजभवन में रविवार को आयोजित उनके विदाई समारोह में सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी।
 इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि वह इंसान है और उनसे भी गलती हो सकती है, इसलिए किसी को उनके कार्यों से तनिक भी दु:ख हुआ हो तो उसके लिए वे क्षमा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के इंसान तो क्या मोर भी बहुत याद आयेंगे। 
श्री सिंह और राज्य की प्रथम महिला रामवती देवी को राजभवन की ओर से चांदी के फ्रेम में उनके पोट्रेट भेंट किये गये। राज्यपाल के सचिव देबाशीष पृष्टि ने कहा कि राजभवन के सभी लोग श्री सिंह के दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।