हैदराबाद घटना के विरोध में दिल्ली में उबाल, लड़की ने किया सवाल 'क्यों मैं देश में सुरक्षित महसूस नहीं करती?' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हैदराबाद घटना के विरोध में दिल्ली में उबाल, लड़की ने किया सवाल ‘क्यों मैं देश में सुरक्षित महसूस नहीं करती?’

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से बीते गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से बीते गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने लगभग सभी को झकझोर के रख दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया जिसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया। प्रियंका रेड्डी के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं ने पूरे देश के लोगों को हिलाकर रख दिया है। 27 साल की इस प्रियंका की इस तरह से मौत ने देशवासियों को एक बाद दोबारा निर्भया रेप केस की याद दिला दी है। ऐसे में चारों ओर परेशान लोग प्रोटेस्ट कर प्रियंका रेड्डी के लिए इंसाफ की मांग करने में जुटे हुए हैं।
1575108856 screenshot 1
आलम यह है कि कई राज्यों में लोग इस दरिंदगी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच इन्हीं घटनाओं से आहत होकर आज सुबह दिल्ली में पार्लियामेंट भवन के बाहर प्रदर्शन कर रही अनु दुबे नाम की एक लड़की ने संसद के बाहर बैठकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं अनु ने इस दौरान एक सवाल भी किया है और कहा आखिर क्यों मैं भारत में सुरक्षित महसूस नहीं करती?

इतना ही नहीं लड़की ने कहा मैं यहां सुबह सात बजे से बैठी हूं। निर्भया हो गया,कठुआ हो गया। आए दिन छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप हो रहा है। आज वो लड़की जली है,कल मैं भी जल जाऊंगी लेकिन मैं अब लडूंगी। अब डरने का मन नहीं करता क्योंकि इससे मन भर गया है। 
1575109607 images (4)
अनु ने वहां पुलिस से भी बातचीत करी। लेकिन पुलिस ने अनु को वहां से जाने के  लिए कहा,इस बात पर वो वहां से जाने के लिए मना कर देती है। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस उसे जबरदस्ती थाने ले जाती है। अनु ने यह भी बताया कि महिला पुलिस कॉन्स्टेबल्स ने उनके साथ जोर-जबरदस्ती करी है। 
1575109030 untitled 2
बाद में दिल्ली महिला आयोग की टीम थाने पहुंच कर अनु को थाने से छुड़ा लाई। अनु ने पुलिस से किसी भी तरह की कोई निजी जानकारी साझा नहीं की है। इसके पूरे मसले के बाद से अनु ट्विटर पर ट्रेंड  कर रही हैं। उनका #iamanudubey नाम से हैशटैग टॉप 5 में ट्रेंड कर रहा है। 
1575108793 protestdelhiswatidelhi
वैसे इस वक्त केवल अनु ही नहीं बल्कि देश की हर एक लड़की सरकार से यही सवाल करना चाहती है कि आखिर महिलाएं और लड़कियां आखिकार देश के कौन से कोने में सुरक्षित होंगी भी या नहीं? इस बार भी यदि जल्द से जल्द कोई सख्त कदम प्रियंका के इंसाफ के लिए नहीं उठाया गया तो कुछ वक्त बाद तो लड़कियों का इस देश में रहना बिल्कुल दुशवार हो जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।