VIDEO : ...जब कर्नाटक सीएम कुमारस्वामी कीचड़ भरे खेत में धान रूपाई के ‌लिए उतरे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

VIDEO : …जब कर्नाटक सीएम कुमारस्वामी कीचड़ भरे खेत में धान रूपाई के ‌लिए उतरे

NULL

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी शनिवार यानी 11 अगस्त के दिन किसानों के साथ धान की रोपाई की। किसानों के साथ पारंपरिक पोशाक में धान री रापोई करते हुए उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला।  उन्होंने यहां से 100 किलोमीटर दूर मांड्या जिले के अरालकुप्पी गांव में खेत में जाकर धान की रोपणी की और इस साल बंपर पैदावार की उम्मीद जताई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, ”मैं अपने किसान भाइयों और बहनों के साथ मिलकर धान के पौधे लगा रहा हूं और अच्छी पैदावार की उम्मीद करता हूं। ”

कुमारस्वामी मंत्रिमंडल का विस्तार : 25 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई

 किसान की परंपरागत धोती पहनकर किसानों के बीच पहुंचे कुमारस्वामी ने कीचड़ भरे खेत में जाकर धान के पौधे लगाए। इस मौके पर उनके साथ करीब 100 दूसरे किसान मौजूद थे, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। खुद को किसान परिवार का सदस्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों को अपनी ओर से पूरी मदद का भरोसा दिलाया और उनसे फसल खराब होने पर आत्महत्या नहीं करने की अपील की।

उन्होंने किसान समुदाय से कहा कि 20 लाख किसानों का कर्ज जल्द माफ कर दिया जाएगा। इस बीच किसानों और उनके समर्थकों ने ‘कुमार अन्ना’ बोलकर उनके नारे लगाए। बता दें कि हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल ने 9,448 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कृषि कर्ज माफ करने पर सहमति जताई। इससे पहले सरकार ने राज्य सहकारी बैंकों का 34,000 करोड़ का कृषि कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। कुमारस्वामी ने पांच जुलाई को अपने बजट भाषण में किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी।

उधर, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी. एस. येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री के किसान बनने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इसे एक तमाशा करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक किसानों का कर्ज माफ करने में विफल रही है और किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया है।

‘मलाईदार मंत्रालयों’ को लेकर जेडीएस-कांग्रेस के बीच मामला फंसा, CM कुमारस्वामी अड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।