पश्चिम बंगाल : विधानसभा चुनाव से पहले ममता को एक और झटका, विधायक सोनाली गुहा BJP में होंगी शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पश्चिम बंगाल : विधानसभा चुनाव से पहले ममता को एक और झटका, विधायक सोनाली गुहा BJP में होंगी शामिल

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज तृणमूल कांग्रेस की विधायक सोनाली

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज तृणमूल कांग्रेस की विधायक सोनाली गुहा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के शनिवार को संकेत दिये। कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी सहयोगी रहीं और पार्टी से चार बार की विधायक गुहा को शुक्रवार को जब यह पता चला कि उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया है तो वह रोने लगी थीं।
सतगछिया से विधायक गुहा ने कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय से बात करेंगी और अपने भविष्य को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगी। गुहा ने कहा, ‘‘ईश्वर ममता-दीदी को अच्छी समझ और सम्मति दें, मैं शुरू से उनके साथ हूं।’’ मुझे अपने भविष्य के बारे सोचना है।
मैं एक राजनीतिक व्यक्ति होने के नाते बेकार नहीं बैठ सकती हूं।’’ रॉय ने कहा कि गुहा के अलावा तृणमूल कांग्रेस के कई अन्य विधायकों एवं नेताओं ने शुक्रवार की शाम से उनसे संपर्क किया है।
बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य में 291 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक, एक सांसद और कई नेता पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।