पश्चिम बंगाल: राफेल मुद्दे को लेकर भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पश्चिम बंगाल: राफेल मुद्दे को लेकर भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने

भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस मुख्यालय के बाहर शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे पर “झूठ” फैलाने को लेकर कांग्रेस और इसके नेता राहुल गांधी द्वारा “माफी” मांगे जाने की मांग की। ये प्रदर्शन इस विषय पर भाजपा के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करने की योजना के तहत किये गये।
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता ने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में मौलाली से विधानभवन तक रैली निकाली और लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए राफेल सौदे पर “झूठ फैलाने और दुष्प्रचार” करने को लेकर राहुल गांधी के पुतले फूंके। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मांग की कि राहुल गांधी इसके लिए माफी मांगे। 
1573899952 bjp wb protest
उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस बीच, मुंबई से प्राप्त एक खबर के मुताबिक महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राहुल के आरोपों ने देश को बदनाम किया है। उन्होंने कहा, “उन्होंने (राहुल और कांग्रेस) केवल अपने निजी हित के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शर्मिंदा करने की कोशिश की, जिन्होंने दुनिया भर में देश को गौरवपूर्ण स्थान दिलाया है। जबकि उन्होंने (राहुल और कांग्रेस) दुनिया में भारत को बदनाम किया।” 
उन्होंने कहा, “केवल न्यायालय के समक्ष माफी मांगना काफी नहीं होगा। राहुल और कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।” प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को “चोर” कहते हुए नारेबाजी की। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मोदी पर निशाना साधते हुए कई बार “चौकीदार चोर है” कहा था। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने बार-बार राफेल सौदे का मुद्दा उठाया था और इस पर सवाल खड़े किए थे। 

दिल्ली: राफेल डील में SC से क्लीन चिट के बाद AAP कार्यालय के पास भाजपा का प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय वायुसेना के लिये फ्रांस की कंपनी दसाल्ट एविऐशन से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद के मामले में बृहस्पतिवार को मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दिया। शीर्ष न्यायालय ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे के मामले में 14 दिसंबर, 2018 के निर्णय पर पुनर्विचार के लिये दायर याचिकायें भी खारिज कर दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।