West Bengal: BJP ने TMC सरकार के खिलाफ की मोर्चाबंदी, पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

West Bengal: BJP ने TMC सरकार के खिलाफ की मोर्चाबंदी, पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे वार-पलटवार का दौर जारी है। मंगलवार को भारतीय

पश्चिम बंगाल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे वार-पलटवार का दौर जारी है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के खिलाफ कोलकाता में विरोध रैली निकाली। इस रैली की अगुआई पार्टी सांसद तेजस्वी सूर्या ने की। उन्होंने ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला। 
पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं पर भी बोला हमला 
भाजपा की रैली को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी लगाई गई। वहीं भाजपा का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया और महिला कार्यकर्ताओं पर भी हमला बोला। तेजस्वी सूर्या ने हमला बोलते हुए कहा कि विवेकानंद और रवींद्रनाथ टैगोर की भूमि, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन के संदर्भ में शिक्षा में देश का मार्गदर्शन किया था, अब शिक्षा प्रणाली के संदर्भ में डूब रही है। युवा मोर्चा हमारी शिक्षा प्रणाली में राजनीतिकरण और भ्रष्टाचार का विरोध कर रहा है।   
1650986381 kol

ममता बनर्जी हिटलर बन गई हैं-सूर्या  
सूर्या ने आगे कहा, यह तानाशाही सरकार है। ममता बनर्जी हिटलर बन गई हैं। हमारा संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है। हम शांतिपूर्वक बिकास भवन आए और विरोध प्रदर्शन किया, यह हमारा संवैधानिक अधिकार है। हमसे हमारा अधिकार छीना जा रहा है।   
प.बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर दी-मजूमदार  
वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने भी ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी ने प.बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर दी है। हमने पुलिस से कहा कि हमें गिरफ्तार या हिरासत में ले लो लेकिन लाठीचार्ज मत करो, लेकिन वे नहीं माने। पुलिसकर्मियों ने हमारी महिला कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया। मेरी जानकारी के मुताबिक चार कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।