Girl in a jacket

ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर इमरती देवी ने कहा – हम डटे हैं, बस ‘महाराज’ पीछे ना हटें

मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चल रही कवायद के बीच इमरती देवी ने आज कहा

मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चल रही कवायद के बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने आज कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए कार्यकर्ता डटे हैं, बस स्वयं श्री सिंधिया पीछे ना हटें। 
श्री सिंधिया के दो दिन के दौरे पर आज यहां पहुंचने के बीच श्रीमती इमरती देवी ने एक चर्चा के दौरान कहा कि श्री सिंधिया जहां होंगे, वहां शक्ति प्रदर्शन तो होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता डटे हुए हैं, बस स्वयं‘महाराज’(श्री सिंधिया) पीछे ना हटें। राज्य में इन दिनों कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने की कवायद जारी है। वर्तमान में मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। 

छत्तीसगढ़: चुनाव आयोग को गलत जानकारी देने के मामले में पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे अमित गिरफ्तार

पिछले दिनों उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी दिल्ली में मुलाकात की थी। उसके बाद से पार्टी को राज्य में जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं। वहीं श्री सिंधिया का यहां पहुंचने पर उनके समर्थक नेताओं, विधायकों, मंत्री और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
श्रीमती इमरती देवी भी श्री सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जाती हैं। इसके अलावा राज्य के परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत और अनेक विधायक भी यहां पहुंचे हैं। राज्य में सत्तारुढ़ दल कांग्रेस में इन दिनों नेताओं की बयानबाजी और पत्र लिखकर सोशल मीडिया में जारी करने के कारण घमासान सा मच गया है। अनेक मंत्री और विधायक जहां श्री सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं, वहीं अन्य क्षत्रप नेता भी अपनी अपनी तरह से दावेदारी ठोक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।