WB : राज्यपाल और CM में फिर हुआ विवाद, धनखड़ ने सरकार पर संविधान उल्लंघन का लगाया आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

WB : राज्यपाल और CM में फिर हुआ विवाद, धनखड़ ने सरकार पर संविधान उल्लंघन का लगाया आरोप

राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने गुरवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर संविधान का अभूतपूर्व उल्लंघन करने का

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर संविधान का अभूतपूर्व उल्लंघन करने का आरोप लगाया। धनखड़ ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा, ममता सरकार अनुच्छेद 167 के तहत उन्हें दी गयी जिम्मेदारियों का उल्लंघन कर रही है। 


इन मामलों की जानकारी न देने का लगाया आरोप 

राज्यपाल ने कहा, कोरोना महामारी के दौरान खरीदे गए सामान की खरीद जांच, बीजीबीएस, बंगाल एरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट, जीटीए, एमएए कैंटीन और पेगासस अधिसूचना सहित कोई भी जानकारी न देना संवैधानिक कर्तव्य की अवहेलना और सरकार की विफलता है।
खुले तौर पर उल्लंघन चिंताजनक है : धनखड़ 
इसे अभूतपूर्व संवैधानिक उल्लंघन करार देते हुए धनखड़ ने कहा कि, नौकरशाही के रुख ने संविधान के अनुच्छेद 166 (3) और एआईएस (आचरण) नियम 1968 के तहत निर्धारित काम करने के नियमों का खुले तौर पर उल्लंघन किया है और चिंताजनक है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री देश के संविधान के प्रति सच्ची आस्था, निष्ठा रखने और संविधान के तहत कार्य करने की अपनी शपथ को साबित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।