मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

अरब सागर क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मध्य प्रदेश के 15 जिलों में मौसम विभाग

अरब सागर क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मध्य प्रदेश के 15 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में सोमवार की सुबह से अलग-अलग हिस्सों के मौसम का मिजाज जुदा है। कहीं आंशिक बादल छाए हुए हैं तो कहीं बादलों के छाने के साथ बौछारें पड़ रही हैं। 
इससे राज्य में गर्मी का असर तो कम है, मगर उमस का असर धूप निकलते ही बढ़ जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आगर, गुना, अशोकनगर, दमोह, मंदसौर, नीमच, पन्ना सहित 15 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे PM मोदी, UNGA शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.7, ग्वालियर का 21.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।