हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी)ः चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य उप शाखा ऋषिकुल हरिद्वार अध्यक्ष छत्रपाल सिंह के बुलावे पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा एवं जिला मंत्री राकेश भंवर ने परिसर निदेशक डा. डीसी सिंह से वार्ता कर कर्मचारियों की निम्नलिखित मांगो के निस्तारण का अनुरोध किया, जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कनिष्ठ सहायक एवं पंचकर्म सहायक, के पदों पर पदोन्नति, राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को आवास न देकर उपनल/पी आर डी के कर्मचारियों को राजकीय आवास बिना शासनादेश के दिया जाना और उनका आवास भत्ता भी न काटा जाना गलत है इसलिये कमेटी बनाकर उसमें यूनियन के पदाधिकारियों को भी रखकर तब ही आवास आवंटन हो, समय पर वेतन दिया जाना, जी पी एफ, निकालने के लिए सरलता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान समय पर किया जाना, इस पर उन्होंने जल्द ही अपने स्तर की मांगों का निस्तारण एवं विश्विद्यालय स्तर की मांगों को अपनी और से प्रबल संसूती भेजने का आश्वासन दिया।
उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह संयुक्त मंत्री मोहित मनोचा कोषाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगो का निस्तारण जल्द न हुआ तो ऋषिकुल एवं गुरुकुल के कर्मचारियों द्वारा आयुर्वेद विश्विद्यालय जाकर मुख्य वित्त अधिकारी का घेराव किया जायेगा, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व उत्तराखंड आयुर्वेद विश्विद्यालय का होगा।
वार्ता में मुख्य रूप से दिनेश लखेड़ा, राकेश भंवर, छत्रपाल सिंह मोहित मनोचा, दिनेश ठाकुर, दिलबर सिंह सत्कारी, अनिल नेगी, सतीश, अजय, विनोद कुमार, प्रवीण, पप्पू,सुरेंद्र, मनोज पोखरियाल, बाला देवी इत्यदि उपस्थित थे। ——————————-चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी परिसर निदेशक से वार्ता करते हुए। (छाया : पंजाब केसरी)