उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में उपचुनाव के लिए मतदान शुरु - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में उपचुनाव के लिए मतदान शुरु

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेका सोमवार सुबह आठ बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरु

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव सोमवार सुबह आठ बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरु हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उपचुनाव के कारण नेपाल सीमा को 72 घंटे पहले सील कर दिया गया है। अंतर जिला सीमाओं पर भी विशेष सुरक्षा बरती जा रही है। कड़ी जांच के बाद ही वाहनों को दूसरे जिलों से पिथौरागढ़ की सीमा में प्रवेश की इजाजत है। 
जोगदंडे ने बताया कि दो दिन पहले से ही पोलिंग पार्टियों को अपने गंतव्य के लिये रवाना कर दिया गया था। उपचुनाव में कुल 109 पोलिंग पार्टियां विभिन्न बूथों पर तैनात हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिये एक दर्जन से अधिक सैक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। गड़बड़ फैलाने वाले तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से शाम बजे तक चलेगा। सुरक्षा के लिये सभी एहतियाती कदम उठा लिये गये हैं। 
1574653013 tb
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता एवं राज्य के वित्त मंत्री रहे प्रकाश पंत की असामयिक मौत के बाद खाली हुयी इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराये जा रहे हैं। भाजपा ने यहां से स्व। पंत की धर्मपत्नी चंद्रा पंत को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने यहां से अंजु लुंठी को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।