विराट कोहली बोले- दो ड्रिंक के बाद रात भर नाचता था,अब ड्रिंकिंग छोड़ चुका हूं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विराट कोहली बोले- दो ड्रिंक के बाद रात भर नाचता था,अब ड्रिंकिंग छोड़ चुका हूं

विराट कोहली की अक्सर चर्चा होती रहती है इसलिए वो हमेशा लाईम लाइट में रहते है। हाल ही

विराट कोहली की अक्सर चर्चा होती रहती है इसलिए वो हमेशा लाईम लाइट में रहते है। हाल ही में वो अनुष्का शर्मा के साथ 24 मार्च को इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक कहा कि वो पहले की तरह अब लेट नाइट पार्टीज में नहीं जाते। पहले वो रात तीन बजे तक जागते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब वो 9.30 बजे तक सो जाते हैं। विराट ने कहा- पहले 2-3 ड्रिंक के बाद मैं रातभर डांस करता था। अब ड्रिंकिंग छोड़ दी है। विराट और अनुष्का ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में यह बातें कहीं।
अब लेट नाईट पार्टी नहीं करते – विराट1679999856 a1
विराट के बाद अनुष्का ने कहा अब हम रात 9:30 बजे तक अपने बेड पर होते हैं। पहले रात 3 बजे तक जागते थे। लेट नाइट पार्टी करते थे लेकिन वामिका के जन्म के बाद ये संभव नहीं है। ये कोई एक्सक्यूज नहीं, रियलटी है। बच्चे के जन्म के बाद आप बहुत ज्यादा सोशल नहीं हो सकते।
ज्यादा सोशल रहना पसंद नहीं करते-अनुष्का
हम इससे खुश हैं क्योंकि हम दोनों ही ज्यादा सोशल रहना पसंद नहीं करते। हमें छोटी-छोटी चीजें पसंद हैं, जैसे घर पर वक्त बिताना। हमें एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का ज्यादा समय नहीं मिलता इसलिए जब भी समय मिले। हम इसे फैमिली के साथ बिताना पसंद करते हैं।
2017 में हुई थी अनुष्का और विराट की शादी1679999917 weddd
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 2017 में हुई थी। दोनों ने तीन साल की डेटिंग के बाद इटली के टस्कनी में सात फेरे लिए थे। अनुष्का ने 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया। मां बनने के बाद से ही अनुष्का फिल्मों से गायब हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘जीरो’ थी जो 2018 में रिलीज हुई थी। अब वो जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।