झारखंड : खूंटी में प्रतिबंधित मांस बेचने के शक में ग्रामीणों ने की 3 लोगों की पिटाई, एक की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड : खूंटी में प्रतिबंधित मांस बेचने के शक में ग्रामीणों ने की 3 लोगों की पिटाई, एक की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिसमें से

देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। ताजा मामला झारखंड के खूंटी जिले का है। जहां भीड़ ने तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई की। इस मामले में एक शख्स की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों लोगों पर ग्रामीणों को शक था कि वो प्रतिबंधित मांस बेच रहे थे।
पुलिस ने इस मामले में करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिसमें से एक ने रस्ते में ही दम तोड़ दिया। 
1569217049 mob
पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने युवकों को तब पीटना शुरू किया जब तीनों युवक एक मृत जानवर के शव से मांस निकाल रहे थे। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने युवकों को तब पीटना शुरू किया जब तीनों युवक एक मृत जानवर के शव से मांस निकाल रहे थे। हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़वाने के लिए करीब 150 ग्रामीणों ने कर्रा थाने को घेर लिया था। 
वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। थाना परिसर में डीएसपी समेत कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने उग्र लोगों को समझाने की कोशिश की। थाना घेरने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने थाने का घेराव कर रहे लोगों को समझा कर वापस भेज दिया है। फ़िलहाल वहां हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।