मॉनसून के आगमन के साथ ही देशभर में जमकर बारिश हो रही है। कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई लोगो की मौत भी हो गई है। वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार का एक सोशल मीडिया पर वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया है कि यह वीडियो हरिद्वार का है। इस वीडियो में सफेद बादल किसी बर्फीले तूफान की तरह नजर आ रहे हैं और यह नजारा खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद डरावना भी है।
कई लोग हुए Confused
दरअसल, इस स्थिति को शेल्फ क्लाउड (Shelf Cloud) या आर्क्स क्लाउड(Arcs Cloud) भी कहा जाता है। यह शेल्फ क्लाउड हरिद्वार में देखा गया था। इस घटना को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। घटना में देखा जा सकता है कि सफेद रंग के बादल तेजी से नीचे आ रहे हैं और एक लाइन बना रहे हैं। कुछ लोगों को ये भी कहते सुना जा सकता है कि तूफान तेजी से आने वाला है। हालांकि, यह इतनी तीव्रता का तूफान नहीं है कि इससे किसी तरह का नुकसान हो। फिलहाल इस अनोखी घटना को देखकर हर कोई कमेंट कर रहा है।
Shared by a friend. Shot today near Haridwar. Spectacular shelf cloud.
#Manali #Storm #Rain #thunderstorm #shelfcloud pic.twitter.com/he9KXg9qse
— Anindya Singh (@Anindya_veyron) July 9, 2023
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं। जिसके बाद कई लोग इस बात को लेकर भी कई लोगों के मन में शंका थी कि ये बर्फीला तूफान है या बादल।
जब ठंडी, घनी हवा को गर्म वातावरण में धकेला जाता है तो शेल्फ बादल बनते हैं। इसके बाद ठंडी हवा तेजी से नीचे आती है और अपने साथ फैलती है। इसके बाद बादलों की अलग-अलग आकृतियाँ बनती हैं। आमतौर पर एक पतली रेखा में यह हवा बादल के रूप में नीचे की ओर बहती है।