अय्यंकाली के नाम पर रखा जाएगा विक्टोरिया जुबली हॉल का नाम : CM विजयन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अय्यंकाली के नाम पर रखा जाएगा विक्टोरिया जुबली हॉल का नाम : CM विजयन

अय्यंकाली का जन्म 1863 में हुआ था। वह एक समाज सुधारक थे जिन्होंने दलितों की उन्नति के लिए

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार को कहा कि ऐतिहासिक ‘विक्टोरिया जुबली टॉउन हॉल’ का नाम समाज सुधारक महात्मा अय्यंकाली के नाम पर रखा जाएगा। यह वीजेटी हॉल के नाम से जाना जाता है। इसका निर्माण 1896 में महारानी विक्टोरिया के तख्तनशीन होने की स्वर्ण जयंती के मौके पर कराया गया था। 
विजयन ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘तिरुवनंतपुर में स्थित वीजेटी हॉल का नाम अय्यंकाली के नाम पर रखा जाएगा।’’ औपनिवेशिक काल का यह ढांचा राज्य सरकार के तहत आता है और इसकी शान आजतक बरकरार है। विजयन ने यह घोषणा बुधवार को केरल दलित फाउंडेशन की ओर से हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में की। 
1567080778 town hall
यह कार्यक्रम अय्यंकाली की 156वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित किया गया था। राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार को हॉल का नाम बदलने की मंजूरी दे दी। अय्यंकाली का जन्म 1863 में हुआ था। वह एक समाज सुधारक थे जिन्होंने दलितों की उन्नति के लिए काम किया था। 1941 में उनका निधन हो गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।