वेदांता-फॉक्सकॉन : आदित्य ठाकरे ने देवेन्द्र फडणवीस पर साधा निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वेदांता-फॉक्सकॉन : आदित्य ठाकरे ने देवेन्द्र फडणवीस पर साधा निशाना

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की ‘गुजरात पाकिस्तान नहीं है’ संबंधी

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की ‘गुजरात पाकिस्तान नहीं है’ संबंधी टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार किया।
पूर्व मंत्री ठाकरे ने सवाल किया कि क्या महाराष्ट्र पाकिस्तान है, जो परियोजना को गुजरात ले जाया गया।
ठाकरे ने सवाल किया, ‘‘क्या महाराष्ट्र पाकिस्तान है कि आपने परियोजना को गुजरात भगा दिया, महाराष्ट्र के युवाओं ने ऐसी क्या गलती की है?’’
वेदांता-फॉक्सकॉन परियोजना के पड़ोसी राज्य में चले जाने के कारण शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी में वाकयुद्ध चल रहा है।
फडणवीस ने शुक्रवार को कहा था कि पड़ोसी राज्य ‘कोई पाकिस्तान नहीं’ है। उन्होंने महाराष्ट्र की पिछली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा था, ‘‘गुजरात पाकिस्तान नहीं है। यह हमारा भाई है। यह एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है। हम कर्नाटक और सभी से आगे निकलना चाहते हैं। विपक्ष की नीति सब कुछ रोक देने की थी और इस तरह की नीति से महाराष्ट्र गुजरात को नहीं पछाड़ सका।’’
गौरतलब है कि वेदांता-फॉक्सकॉन के अपने सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना के लिए गुजरात को चुने जाने के बाद महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।