महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर वी नारायणसामी बोले- जनादेश के साथ हुआ धोखा

उन्होंने कहा फड़णवीस के पास बहुमत नहीं है लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री बनाना केवल लोकतंत्र के साथ मजाक और

पुडुचेरी : पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने महाराष्ट्र में भाजपा के देवेंद्र फड़णवीस के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) नेता अजित पवार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह स्पष्ट रूप से महाराष्ट्र के जनादेश के साथ धोखा है। यहां पर पत्रकारों से बातचीत में नारायाणसामी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक बार फिर महाराष्ट्र में सरकार बनाने और सभी लोकतांत्रिक सिद्धांतों को तिलांजलि देने के लिए राज्यपाल को कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया। 
उन्होंने कहा, ‘‘ राज्यपाल द्वारा पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और नाटकीय तरीके से त्वरित आधार पर फड़णवीस को शपथ दिलाने से स्पष्ट है कि लोगों के जनादेश के साथ धोखा किया गया है।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘फड़णवीस के पास बहुमत नहीं है लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री बनाना केवल लोकतंत्र के साथ मजाक और राज्य के लोगों के अपमान को दिखाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के राजनीतिक दांव पेच को पहले भी अरुणाचल प्रदेश, गोवा और कुछ अन्य राज्यों में देखा गया था।अब महाराष्ट्र में लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर हमले की साजिश उसी की कड़ी है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।