देश की पहली महिला डीजीपी कंचन के निधन पर उत्तराखंड पुलिस ने जताया दुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश की पहली महिला डीजीपी कंचन के निधन पर उत्तराखंड पुलिस ने जताया दुख

उत्तराखंड पुलिस प्रमुख का पद ग्रहण कर देश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक बनीं कंचन चौधरी भट्टाचार्य के

उत्तराखंड पुलिस प्रमुख का पद ग्रहण कर देश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक बनीं कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन पर प्रदेश पुलिस ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया है। वर्ष 1973 बैच की देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी भट्टाचार्य पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और कल रात मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। 
सोशल मीडिया पर जारी अपने शोक संदेश में प्रदेश पुलिस ने कहा, “प्रदेश की पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन पर उत्तराखंड पुलिस उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके अभूतपूर्व योगदान को याद करती है।” उत्तराखंड आईपीएस एसोसिएशन ने भी भट्टाचार्य के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि वह उत्कृष्ट गुणों वाली अधिकारी थीं । 
भट्टाचार्य ने वर्ष 2004 में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक का पद संभाल कर देश की पहली महिला डीजीपी बनने का गौरव हासिल किया था। भट्टाचार्य किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आइपीएस अधिकारी थीं। दिवंगत मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी के कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड के डीजीपी का पद संभालने वाली भट्टाचार्य वर्ष 2007 में सेवानिवृत्त हो गयी थीं। 
इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2014 में हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। भट्टाचार्य की बहन कविता चौधरी ने उनके प्रेरणादायी जीवन पर आधारित टीवी धारावाहिक ‘उड़ान’ बनाया था जो काफी लोकप्रिय हुआ था । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।