चुनावों से पूर्व पार्टियों के बीच शुरू हुए ‘आया राम गया राम’ के खेल को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने बताया दुर्भाज्ञपूर्ण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चुनावों से पूर्व पार्टियों के बीच शुरू हुए ‘आया राम गया राम’ के खेल को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने बताया दुर्भाज्ञपूर्ण

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने कहा कि पिछले 21 वर्षों में राज्य की आम जनता के साथ खिलवाड़ करने

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने कहा कि पिछले 21 वर्षों में राज्य की आम जनता के साथ खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में चुनाव से ऐन पहले ‘आया राम, गया राम का खेल’ शुरू हो गया है। जिसे उन्होंने दुर्भाज्ञपूर्ण बताया। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी तिवारी ने एक बयान जारी कर कहा कि उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों, जमीनों को पूंजीपतियों- माफियाओं को लुटाने वाले राजनैतिक दल राज्य की मूल अवधारणा और अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए सोची समझी साजिश से हर बार ये खेल खेलते हैं जिससे प्रदेशवासियों को सावधान रहने की जरूरत है।
तिवारी ने आगे कहा कि राज्य की अस्मिता खतरे में है। खेती चौपट हो गई है, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर है। मजदूर, किसान, सरकारी कर्मचारी सड़कों पर हैं पर सत्ता को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने वाले राजनीतिक दल ‘आया राम गया राम का खेल खेलने’ से बाज नहीं आ रहे हैं।
उपपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन को धंधा बना दिया है। ये लोग कपड़े की तरह सिद्धांत एवं पार्टियां बदल कर अपने निहित स्वार्थ को पूरा कर रहे हैं वे कभी भी जनता का भला नहीं कर सकते हैं। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता की रक्षा उपपा जैसी संघर्षशील, विचारशील पार्टी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।