गोवा में संकट से जूझ रही कांग्रेस को उत्तराखंड से बड़ा झटका लगा है। देवभूमि से पार्टी के बड़े चेहरे माने जाने वाले डॉक्टर आरपी रतूड़ी और कमलेश रमन ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी में महिला विंग में महानगर अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभालने वाली रमन का पार्टी छोड़ने का ऐलान कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका साबित होने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों नेता आज ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। देशभर की तरह उत्तराखंड में भी अपने खराब दौर से गुजर रही कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो नेताओं ने पार्टी के भीतर चल रहे अंतर्कलह को वजह बताकर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। आज ही ये दोनों नेता दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेंगे।
‘कांग्रेस गिराओ सीएम बनो ‘ आयकर विभाग के अधिकारियों पर कोयला व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी का गंभीर आरोप, जानिये!
उत्तराखंड कांग्रेस के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है। ये प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष करन मेहरा के लिए ज्यादा बड़ा झटका है, जिनकी कार्यप्रणाली पर इसके बाद सवाल उठना तय है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी ने राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान करन मेहरा को सौंपी थी।
पार्टी ने एक युवा चेहरे के रूप में करन मेहरा को जिम्मेदारी दी और सबसे बड़ी चुनौती अंतर्कलह को खत्म करने का भी भरोसा जताया, लेकिन राज्य में पार्टी के भीतर चल रहे मतभेद ने उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।