उत्तराखंड: महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य अपने बगावती सुर के बाद BJP में हुई शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तराखंड: महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य अपने बगावती सुर के बाद BJP में हुई शामिल

उत्तरांखड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सूबे की महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य

उत्तरांखड विधानसभा चुनाव  से पहले कांग्रेस  को बड़ा झटका लगा है। सूबे की महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य  ने बीजेपी का दामन थाम लिया। पूर्व विधायक सरिता आर्य पिछले दिनों से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही थीं।  मीड़िया रिपोर्टस के मुताबिक, उनकी नाराजगी की बड़ी वजह राज्य की तीरथ सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य  को कांग्रेस में शामिल होना था। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सोमवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। 
कांग्रेस ने छह साल के लिए किया निष्कासित 
सरिता आर्य के साथ ही कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गईं। वहीं सरिता आर्य को कांग्रेस पार्टी ने सभी पदों से हटाते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
इससे पहले सरिता आर्य ने बगावती तेवरों से कांग्रेस मुख्यालय भवन का माहौल गरमाए रखा था। भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबरों के बाद उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यालय में साफ तौर पर कहा था-अभी तो मैं कांग्रेस में हूं, आगे का पता नहीं। लोकतंत्र है, हर कोई अपने लिए सोचने को स्वतंत्र है…। भाजपा टिकट देगी तो वह वहां से भी चुनाव लड़ लेंगी।  
उत्तराखंड में 40 नहीं तो कम से कम 20 प्रतिशत महिलाओं को टिकट मिले 
शुक्रवार देर रात सरिता आर्य के भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबर बाहर आई। इसके बाद पार्टी नेता उन्हें मनाने की जुगत में जुट गए। सबकुछ ठीक है का संदेश देने के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी उन्हें मानते हुए कांग्रेस भवन लेकर आए, लेकिन यहां भी सरिता के बगावती तेवर जारी रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।