Uttarakhand : कांग्रेस ने केंद्र सरकार से विभागों की नियुक्तियों में हुए भ्रष्टाचार की जांच CBI से कराने की मांग की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Uttarakhand : कांग्रेस ने केंद्र सरकार से विभागों की नियुक्तियों में हुए भ्रष्टाचार की जांच CBI से कराने की मांग की

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड विधानसभा की नियुक्तियों और कुछ सरकारी विभागों की भर्तियों में भ्रष्टाचार

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड विधानसभा की नियुक्तियों और कुछ सरकारी विभागों की भर्तियों में भ्रष्टाचार हुआ है और केंद्र सरकार को इस पूरे प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करानी चाहिए।
भ्रष्टाचार में भाजपा के लोग शामिल – कांग्रेस
पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने यह आरोप भी लगाया कि भर्तियों में हुए ‘घोटाले’ में भारतीय जनता पार्टी सरकार के कई लोग और अधिकारी शामिल हैं।उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड विधानसभा और कुछ विभागों में बिना किसी परीक्षा, साक्षात्कार के, नौकरियां दी गई हैं। यह भ्रष्टाचार है। बड़ा घोटाला है। उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ धोखा किया गया है।’’यादव ने दावा किया कि राज्य सरकार की ओर से जांच के नाम पर आंखों में धूल झोंकी जा रही है।उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय सरकार के नेताओं और अधिकारियों की संलिप्तता है। ऐसे में इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो पाई है। हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।’’
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महारा ने कहा, ‘‘अधीनस्थ चयन आयोग और कई अन्य विभागों की भर्तियों में घोटाला हुआ। इसमें भाजपा के लोग शामिल हैं।’’कांग्रेस विधायक दल के उप नेता भुवन कापड़ी ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने देवभूमि को बदनाम करने का काम किया है। अब देवभूमि और उसके युवाओं को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।