दिल्ली दौरे पर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली दौरे पर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज

उत्तराखंड में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली आ रहे है, जिसके

उत्तराखंड में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली आ रहे है, जिसके बाद से ही कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। धामी के सीएम पद की शपथ लेने के बाद यह पहला कैबिनेट विस्तार होने वाला है। इस बारे में कहा जा रहा कि कई पुराने विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। 
इसी के साथ कई मंत्रियों का विभाग भी बदल सकता है। किसे कौन-सा विभाग दिया जाएगा यह तो अभी साफ नहीं है। धामी पिछले सप्ताह भी राजधानी दिल्ली आए थे, जहां उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मुलाकात की थी, जिसमें पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का भी नाम शामिल है। इसके बाद आज वो फिर राजधानी आ रहे है। 
पार्टी हाईकमान ने मांगी थी विधायकों की रिपोर्ट 
बता दें, पिछली मुलाकात में पार्टी नेतृत्व ने धामी से विधायकों और मंत्रियों की रिपोर्ट मांगी थी। जिसे खबरों के अनुसार हाईकमान के सामने पेश भी किया गया है। पुष्कर सिंह धामी ने साल 2022 के मार्च माह में सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद कुछ लोगों को मंत्री बनाया गया था। 
वही, अब कहा जा रहा कि इस बार कैबिनेट विस्तार में 11 मंत्री बनाए जा सकते है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कैबिनेट विस्तार किस तारीख को होगा। आज धामी पार्टी नेतृत्व से मिलेंगे, उसके बाद ही कुछ फाइनल हो पाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।