उत्तराखंड : केदारनाथ मंदिर के पास खिसका बर्फ का पहाड़, देखें Video - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तराखंड : केदारनाथ मंदिर के पास खिसका बर्फ का पहाड़, देखें Video

केदारनाथ के पास चोराबारी ग्लेशियर पर आज सुबह बर्फ के पहाड़ के भरभराकर गिर गया। घटना के बाद

उत्तराखंड में केदारनाथ के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना हुई है। केदारनाथ के पास चोराबारी ग्लेशियर पर आज सुबह बर्फ के पहाड़ के भरभराकर गिर गया। घटना के बाद से तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इस आपदा का वीडियो भी सामने आया है।
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन हुआ लेकिन केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके साथ ही किसी भी तीर्थ यात्री के हताहत होने की भी सूचना नहीं है। केदारनाथ धाम में पिछले 10 दिनों में दो बार हिमस्खलन की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।


केदारनाथ मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का भयानक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पहाड़ को खिसकते हुए भी देखा जा सकता है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही तीर्थ यात्रियों को एहतियात बरतने की भी सलाह दी जा रही है। 

उत्तर भारत से मानसून की विदाई के बावजूद उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पांच से नौ अक्टूबर तक देवभूमि में बारिश का अनुमान जारी किया है। बारिश के कारण चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ रहा है। बुधवार शाम केदारनाथ हाई-वे पर फाटा के निकट पहाड़ी से जोरदार भूस्खलन हो गया। इस दौरान एक यात्री बस को नुक्सान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।