देहरादून : उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में जेई से एई के 16 पदों पर प्रमोशन होने जा रहा है। इसके लिए यूपीसीएल ने सीनियरटी लिस्ट भी जारी कर दी है। लेकिन, इसमें वर्तमान कर्मचारियों के अलावा 97 रिटायर्ड और 10 से ज्यादा रिटायर्ड होकर मृत हो चुके कर्मचारियों से भी आपत्तियां मांग ली है।
इससे सभी हैरान हैं। यूपीसीएल ने हाल ही में जेई से एई के पद पर पदोन्नति के लिए जो सीनियरटी की लिस्ट जारी की है, वह विवादों में आ गई है। वर्तमान में जूनियर पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन प्रमोशन की मांग को लेकर आंदोलन भी कर रहे हैं। लेकिन, निगम प्रबंधन पदोन्नति से पहले हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2012 में जारी अंतिम वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने पर अड़ा हुआ है।
निगम प्रबंधन इस सूची के खिलाफ प्राप्त प्रत्यावेदनों की समीक्षा की बात कर रहा है। निगम प्रबंधन का निर्णय किसी के गले नहीं उतर रहा यह अलग बात है कि इस सूची के आधार पर निगम में वर्ष 2014 और वर्ष 2016 में कई जेई की एई पद पर पदोन्नति हो चुकी है। अब निगम ने इसी लिस्ट को जारी कर प्रत्यावेदन मांगे हैं।