यूपी एटीएस ने भारत में अवैध रूप से रहे दो रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से इनकी गिरफ्तार की। दोनों आरोपी मूल रूप से म्यांमार के रहने वाले रोहिंग्या मुसलमान है। दोनों बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने का काम करते थे।
गिरफ्तार मोहम्मद जमील उर्फ हारिशुल्ला कुछ समय पहले अवैध तरीके से बांग्लादेश बॉर्डर के जरिए पश्चिम बंगाल में दाखिल हुआ था। पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से उसने भारतीय नाम मोहम्मद जमील नाम से फर्ज़ी भारतीय पहचान पत्र बनवाया था।
भारतीय पहचान पत्र हासिल करने के बाद मोहम्मद जमील ने तमाम अवैध रोहिंग्या मुस्लिमों को अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल लाकर भारतीय पहचान पत्र बनाने का काम भी शुरू कर दिया। हारिशुल्ला भारतीय कागजातों से अवैध रोहिंग्या मुस्लिमों के पासपोर्ट और वीजा बनवा कर विदेश भेजने के साथ ही अन्य भारतीय राज्यों में भी इनकी घुसपैठ करा देता था।
यूपी एटीएस के मुताबिक मोहम्मद जमील कुछ समय उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी रह चुका है। जल्द ही मोहम्मद जमील को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जिससे इस सिंडिकेट से जुड़े तमाम अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सके। बीते कुछ समय में यूपी एटीएस ने 20 से ज्यादा अवैध रोहिंग्या मुस्लिमों की गिरफ्तारी की है जो उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में फर्जी भारतीय पहचान पत्र की बदौलत रह रहे थे।