एकता और विविधता हमारी ताकत : CM ममता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एकता और विविधता हमारी ताकत : CM ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर कहा कि एकता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर कहा कि एकता व विविधता भारत देश की ताकत है और सभी बराबर और एकजुट हैं। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, आज अल्पसंख्क अधिकार दिवस है। हम सभी बराबर और एकजुट हैं। 
1576671060 mamata banerjee
एकता और विविधता हमारी ताकत है। ममता बनर्जी ने कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्षों के दौरान उनकी सरकार ने दो करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति दी है। उन्होंने कहा, आपको यह जान कर खुशी होगी कि बंगाल में हमारी सरकार ने 2.03 करोड़ अल्पसंख्क छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की है। यह लगभग 24 गुना अधिक है। 
भारत में अल्पसंख्यकों के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है। यह सभी अल्पसंख्यक समुदायों के धार्मिक सद्भाव, सम्मान और बेहतर समझ पर केंद्रित होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।