संयुक्त किसान मोर्चा ने लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत 22 नवंबर के लिए टाली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संयुक्त किसान मोर्चा ने लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत 22 नवंबर के लिए टाली

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखनऊ में 26 अक्टूबर को होने वाली किसान महापंचायत प्रतिकूल मौसमी दशाओं और

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखनऊ में 26 अक्टूबर को होने वाली किसान महापंचायत प्रतिकूल मौसमी दशाओं और फसल कटाई के मौसम के चलते टालने का फैसला किया है। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद एसकेएम ने 26 अक्टूबर को लखनऊ में एक किसान महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की थी। इस घटना में चार किसानों सहित आठ लोग मारे गये थे।
फसल कटाई के मौसम के चलते महापंचायत 22 नवंबर को
एक किसान संघ के नेता ने कहा कि केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एसकेएम ने प्रतिकूल मौसमी दशाओं और फसल कटाई के मौसम के चलते महापंचायत 22 नवंबर के लिए टालने का बृहस्पतिवार को फैसला किया। एसकेएम ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना के सिलसिले में केद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर तथा दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के 11 महीने पूरे होने के मौके पर देश भर में धरना देने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।