केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले- 'भाजपा नेतृत्व शेट्टर को टिकट के मामले पर विचार कर रहा' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले- ‘भाजपा नेतृत्व शेट्टर को टिकट के मामले पर विचार कर रहा’

भाजपा नेतृत्व आगामी चुनाव के लिए एक उम्मीदवार को नामित करने के बारे में सोच रहा है। कर्नाटक

भाजपा नेतृत्व आगामी चुनाव के लिए एक उम्मीदवार को नामित करने के बारे में सोच रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर को टिकट दिए जाने संबंधी अनिश्चितता के बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि यह मामला पार्टी आलाकमान के समक्ष विचाराधीन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे को ‘‘आसानी से’’ सुलझा लिया जाएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शेट्टर से कहा था कि वे दूसरों के लिए रास्ता बनाएं। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा है कि वह आखिरी बार चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। पार्टी ने शेट्टर के प्रतिनिधित्व वाले हुबली-धारवाड़ मध्य खंड के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
1681473414 54254245245
शेट्टर को टिकट दिया जाना चाहिए
कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले जोशी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जगदीश शेट्टर को टिकट देने पर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व विचार कर रहा है। हमने अपनी राय बहुत स्पष्ट रूप से व्यक्त की है कि शेट्टर को टिकट दिया जाना चाहिए। शेट्टर और मैंने पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात कर चर्चा की थी। सब कुछ आसानी से हल हो जाएगा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।