बंगाल के पूर्व सचिव अलपन बंदोपाध्याय को केंद्र ने जारी किया ‘कारण बताओ’ नोटिस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बंगाल के पूर्व सचिव अलपन बंदोपाध्याय को केंद्र ने जारी किया ‘कारण बताओ’ नोटिस

गृह मंत्रालय ने बंद्योपाध्याय को रिटायरमेंट से कुछ घंटे पहले, सोमवार को केंद्र सरकार के आदेश का पालन

पश्चिम बंगाल के पूर्व सचिव अलपन बंदोपाध्या को रिटायरमेंट के तुरंत बाद ही केंद्र ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बंद्योपाध्याय को रिटायरमेंट से कुछ घंटे पहले, सोमवार को केंद्र सरकार के आदेश का पालन करने से इंकार करने की वजह से नोटिस जारी किया गया है।
अधिकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के आदेश का पालन से इंकार करना आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51-बी का उल्लंघन होता है। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि बंद्योपाध्याय से तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। पश्चिम बंगाल काडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी बंद्योपाध्याय 60 वर्ष के होने पर सोमवार को रिटायर्ड होने वाले थे, लेकिन केंद्र ने मौजूदा कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में उनके काम को देखते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के रूप में उन्हें तीन महीने का कार्य विस्तार दिया था। 

गवर्नर धनखड़ ने ममता के PM की बैठक में शामिल नहीं होने पर कहा- लोक सेवा पर हावी हो गया अहंकार

इसके बाद, केंद्र ने एक आकस्मिक फैसले में 28 मई को बंद्योपाध्याय की सेवाएं मांगी थीं और राज्य सरकार को प्रदेश के शीर्ष नौकरशाह को तत्काल कार्यमुक्त करने को कहा था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले पर सोमवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखा और बंद्योपाध्याय को रिटायर्ड होने की अनुमति देने के बाद उन्हें तीन साल के लिए अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।