‘गोपनीय’ पत्र लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण : उर्मिला मातोंडकर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘गोपनीय’ पत्र लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण : उर्मिला मातोंडकर

उन्होंने कहा कि वहकिसी निजी एजेंडे के बिना कांग्रेस में शामिल हुई हैं और उनका लक्ष्य देश की

मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस की टिकट पर हाल में लोकसभा चुनाव हारने वालीं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को वरिष्ठ पार्टी नेता संजय निरूपम के करीबी सहयोगियों की आलोचना करने वाला उनका पत्र ‘‘लीक’’ होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। पार्टी नेतृत्व को भेजे पत्र में, उर्मिला ने प्रचार अभियान के दौरान मुंबई के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष निरूपम के करीबी सहयोगियों संदेश कोंडविल्कर और भूषण पाटिल के आचरण की आलोचना की थी। 
यह पत्र लोकसभा चुनावों के परिणाम आने से एक सप्ताह पहले 16 मई का है जो मुंबई कांग्रेस के तत्कालीन प्रमुख मिलिंद देवड़ा को भेजा गया था। देवड़ा ने चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। उर्मिला ने एक बयान में कहा, ‘‘यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुप्त संवाद वाला गोपनीय पत्र सार्वजनिक कर दिया गया।’’
 
उन्होंने स्वीकार किया कि हर राजनीतिक दल में ऐसे विवाद होते हैं जिन्हें सुलझाने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि वहकिसी निजी एजेंडे के बिना कांग्रेस में शामिल हुई हैं और उनका लक्ष्य देश की सेवा करना है। निरूपम ने परोक्ष हमले में उर्मिला का पत्र सार्वजनिक करने के लिए देवड़ा को जिम्मेदार ठहराया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।