उदयपुर हत्याकांड को लेकर उमा भारती ने गहलोत सरकार को घेरा, प्रज्ञा बोली- कांग्रेस अभी भी जिंदा है देश शर्मिंदा है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उदयपुर हत्याकांड को लेकर उमा भारती ने गहलोत सरकार को घेरा, प्रज्ञा बोली- कांग्रेस अभी भी जिंदा है देश शर्मिंदा है

उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल की जघन्य हत्या के मामले में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा

राजस्थान के उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल की जघन्य हत्या के मामले में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया है। ज्ञात हो कि, मंगलवार को उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। उसके बाद से लोगों में गुस्सा है।
अपराधियों पर ऐसी कार्यवाही हो कि उदाहरण बने : उमा भारती
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, राजस्थान के उदयपुर में हुई हिंसक घटना चिंता का विषय है, अपराधियों पर ऐसी कार्यवाही हो कि उदाहरण बने। राजस्थान सरकार की सामथ्र्य को अपराधियों की चुनौती है। सभी राष्ट्रभक्त शांति एवं सामंजस्य बनाए रखें।

1656492164 bharti tweet

कांग्रेस अभी भी जिंदा है और देश शर्मिंदा है : प्रज्ञा ठाकुर
वहीं भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, धिक्कार है हिंदू की हत्यारी राजस्थान की अशोक गहलोत कांग्रेस सरकार इस्तीफा दे। उदयपुर के कन्हैया लाल की जघन्य हत्या। कांग्रेस पोषित आतंकवाद की योजना का क्रियान्वयन राजस्थान से पुन: प्रारंभ। संभलकर हिंदू, हिंदुस्तान। कांग्रेस अभी भी जिंदा है और देश शर्मिंदा है।
1656492153 thakur tweet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।