भाजपा नेता फिसलने से उमा भारती चोटिल, अस्पताल में भर्ती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा नेता फिसलने से उमा भारती चोटिल, अस्पताल में भर्ती

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ऋषिकेश के एक आश्रम में फिसलने से चोटिल हो गयीं, जिसके बाद

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ऋषिकेश के एक आश्रम में फिसलने से चोटिल हो गयीं, जिसके बाद उन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश के निकट ब्रहमपुरी आश्रम में कल दोपहर उमा फिसल गयीं, जिससे उनके पांव में सूजन आ गयी और काफी दर्द भी हुआ। 

प्रियंका गांधी ने इलेक्टोरल बांड को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बात

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, आज सुबह उन्हें जांच के लिए अस्पताल लाया गया जहां पता चला कि उनके बाएं पैर में दो जगह फ्रैक्चर हुआ है। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती ने स्वयं इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। अपने ट्वीट ने उन्होंने कहा, ‘योग्य डाक्टरों की टीम ने मुझे अस्पताल से छोड़ा ही नहीं। अब मैं अस्पताल में 24 घंटे के लिए भर्ती हूं। पांव में प्लास्टर चढ़ चुका है जो डेढ़ महीने तक रहेगा ।’ भारती फिलहाल गौमुख से गंगासागर तक गंगा की यात्रा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।