उज्जैन : श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर में दिल खोलकर किया दान, एक साल में 81 करोड़ का मिला चढ़ावा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उज्जैन : श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर में दिल खोलकर किया दान, एक साल में 81 करोड़ का मिला चढ़ावा

भारत में ऐसे कई मंदिर है, जहां साल में लाखों रूपये दान किए जाते है। इस बार भी

भारत में ऐसे कई मंदिर है, जहां साल में लाखों रूपये दान किए जाते है। इस बार भी एक मंदिर ने दान के मामले में सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हम जिस मंदिर के बारे में बात कर रहे है, उसका नाम उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर है। ये मंदिर पुरे देशभर में काफी प्रसिद्ध है। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस वर्ष रिकॉर्ड 81 करोड़ का दान मंदिर को मिला है। 
वही, मंदिर प्रशासन ने बताया कि इस बार मंदिर ने दान मिलने के मामले में पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह महाकालेश्वर मंदिर का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बताया जा रहा है। मंदिर प्रशासन के अनुसार 1 सितंबर 2021 से लेकर 1 सितंबर 2022 तक एक वर्ष के दौरान महाकाल मंदिर में 81 करोड़ से अधिक का दान आया है। ये सभी दान राशि दान पेटी और दान रसीद से मिली है। 
लॉकडाउन में कम हो गई थी लोगों की भीड़ 
बता दें, उज्जैन के इस मंदिर में हर साल लाखों लोग दर्शन के लिए आते है। यहां हमेशा लोगों की भीड़ मिलती है। अनेक राज्य से लोग यहां आते है।  यहां तक की विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आकर दर्शन लाभ लेते हैं। मंदिर में जो भी श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के लिए आता है, वो अपने हैसियत के अनुसार दिल खोलकर दान करता है। 
हम आपको बता दें, जब लॉकडाउन लगा था, तब मंदिर में दान की आय नहीं हुई थी लॉक डाउन जैसे ही हटा मंदिरों में  श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान किया। जिस वजह से मंदिर ने अपना एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।