उद्धव ठाकरे ने नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दीं शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उद्धव ठाकरे ने नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दीं शुभकामनाएं

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शुभकामनाएं दीं।
शिवसेना के बागी नेता शिंदे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
ठाकरे ने मराठी में ट्वीट किया, ‘‘नव नियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी को शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि आप महाराष्ट्र के लिए अच्छा काम करेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।