उद्धव ठाकरे ने एकनाथ पर किया कटाक्ष , कहा - कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने की शिंदे की हिम्मत नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ पर किया कटाक्ष , कहा – कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने की शिंदे की हिम्मत नहीं

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने का साहस नहीं है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के इस दावे के बाद यह विवाद पैदा हो गया है कि महाराष्ट्र के कई सीमावर्ती गांव कभी उनके राज्य का हिस्सा बनना चाहते थे।
ठाकरे ने शिंदे पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘क्या हमने अपना साहस खो दिया है क्योंकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री आसानी से महाराष्ट्र के गांवों पर दावा कर रहे हैं।’’
इस बीच, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘कर्नाटक के मुद्दे से भाग नहीं सकती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।